पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ
आईआरईएल का पिछले दशक के दौरान अपने कार्यनिष्पादन में अच्छा रिकार्ड रहा है। वर्ष 1997-98 के बाद से सभी तीनों जगहों में खनन एवं खनिज पृथक्करण प्लांटों के लिए नेमप्लेट क्षमता को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास किए गए। तब से कुल बिक्री टर्नओवर, निर्यात का शेअर एवं कर पश्चात् लाभ मेंे बहुत तेजी से सुधार हुआ। उत्पादन एवं वित्तीय कार्यनिष्पादन के अतिरिक्त आईआरईएल ने विपणन, संरक्षा एवं मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में वृद्धि प्राप्त की है। कंपनी के प्रयासों को मान्यता देने के लिए एससीओपीई ने वर्ष 1999-2000 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र प्रबंधन -विशेष टर्नएराउंड वर्ग में उत्कृष्ट एवं अद्वितीय योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित सिल्वर ट्राफी “ÃúÖê¯Ö” पुरस्कार प्रदान किया। वर्ष 2006-07 के दौरान आईआरईएल ने अब तक का सबसे ऊँचा 3600 मिलियन से अधिक का बिक्री टर्नओवर प्राप्त किया जिसमें रू 1000 मिलियन का निर्यात घटक सम्मिलित है तथा अब तक का सर्वाधिक रू 1000 मिलियन का करपूर्व लाभ प्राप्त किया।
भावी परिदृश्य
कंपनी अपने सभी तीनों खनिज पृथक्करण प्लांटों का विस्तार कर रही है। अपने चालू क्षमता विस्तार कार्य से कंपनी आने वाले वर्षों में अत्यधिक ऊँचाई पर पहुँचने के लिए आशान्वित है। चवरा में प्रथम चरण का विस्तार कार्य लगभग पूरा होने को है तथा एमके में विस्तार कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सकता है। ऑसकॉम में भी क्षमता विस्तार कार्य प्रगति पर है।
खनिज पृथक्करण प्लांटों के विस्तार के अतिरिक्त कंपनी की ऑसकॉम में मोनाजाइट संसाधन प्लांट (एमओपीपी) के कार्यान्वयन के साथ एक बड़े रूप में रेअर अर्थ्स उत्पादों का विनिर्माण कार्य पुन: शुरू करने की योजना है जहां पर जुलाई, 2009 तक वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ होने की संभावना है।
क्षमता विस्तार कार्य की सफल पूर्णता उच्चतर क्षमता एवं लाभ का एक नया युग लाएगी तथा आशा है कि कंपनी की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। कंपनी सर्वाधिक सफल सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में से एक बनी रहेगी।
पिछले दस वर्षों के दौरान आईआरईएल द्वारा जीते गए पुरस्कारों एवं मान्यताओं की सूची निम्नलिखित है :
निर्यात पुरस्कार :
1.
वर्ष 1996-97 के लिए संसाधित खनिज समूह से केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल(केपेक्सिल) का विशेष निर्यात पुरस्कार।
2.
वर्ष 1997 के लिए आईएसओ 9000 प्रमाणन के लिए इंडियन केमिकल मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन का गुणता प्रमाणपत्र।
3.
वर्ष 1997-98 के लिए संसाधित खनिज समूह से केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल(केपेक्सिल) का विशेष निर्यात पुरस्कार।
4.
वर्ष 1998 के लिए आईएसओ 9002 प्रमाणन के लिए इंडियन केमिकल मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन का गुणता प्रमाणपत्र।
5.
वर्ष 1998-99 के लिए संसाधित खनिज समूह से केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल(केपेक्सिल) का विशेष निर्यात पुरस्कार।
6.
वर्ष 1995-96 के लिए उत्कृष्टता के प्रमाणन के रूप में स्टेट एक्सपोर्ट एवार्ड प्राप्त करने के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ एक्सपोर्ट एवं मार्केटिंग, उड़ीसा द्वारा ऑसकॉम का चयन किया गया।
7.
वर्ष 1997-98 के लिए उत्कृष्टता के प्रमाणन के रूप में स्टेट एक्सपोर्ट एवार्ड अर्थात् सिन्थेटिक रूटाईल/इल्मेनाइट इत्यादि के निर्यात के लिए ट्रॉफी प्राप्त करने के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ एक्सपोर्ट एवं मार्केटिंग, उड़ीसा द्वारा ऑसकॉम का चयन किया गया।
8.
वर्ष 1999-2000 के लिए संसाधित खनिज समूह से केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल(केपेक्सिल) का विशेष निर्यात पुरस्कार।
9.
वर्ष 1998-99 के लिए उत्कृष्टता के प्रमाणन के रूप में स्टेट एक्सपोर्ट एवार्ड अर्थात् सिन्थेटिक रूटाईल/इल्मेनाइट इत्यादि के निर्यात के लिए ट्रॉफी प्राप्त करने के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ एक्सपोर्ट एवं मार्केटिंग, उड़ीसा द्वारा ऑसकॉम का चयन किया गया।
10.
वर्ष 1999-2000 के लिए उत्कृष्टता के प्रमाणन के रूप में स्टेट एक्सपोर्ट एवार्ड अर्थात् सिन्थेटिक रूटाईल/इल्मेनाइट इत्यादि के निर्यात के लिए ट्रॉफी प्राप्त करने के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ एक्सपोर्ट एवं मार्केटिंग, उड़ीसा द्वारा ऑसकॉम का चयन किया गया।
11.
वर्ष 2000-2001 के लिए मूल ऑर्गेनिक एवं इनऑर्गेनिक केमिकल वर्ग के अंतर्गत एग्रोकेमिकल पैनेल सहित केमेक्सिल से गुणता प्रमाणपत्र।
12.
वर्ष 2000-2001 के लिए उत्कृष्टता के प्रमाणन के रूप में सिन्थेटिक रूटाईल, गारनेट एवं इल्मेनाइट के निर्यात के लिए ग्रेनाइट सहित खनिज उत्पाद ग्रुप के अंतर्गत स्टेट एक्सपोर्ट एवार्ड प्राप्त करने के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ एक्सपोर्ट एवं मार्केटिंग, उड़ीसा द्वारा ऑसकॉम का चयन किया गया।
13.
वर्ष 2000-01 के लिए संसाधित खनिज समूह से केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल(केपेक्सिल) का विशेष निर्यात पुरस्कार।
14.
वर्ष 2001-02 के लिए संसाधित खनिज समूह से केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल(केपेक्सिल) का विशेष निर्यात पुरस्कार।
15.
वर्ष 2002-03 के लिए संसाधित खनिज समूह से केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल(केपेक्सिल) का विशेष निर्यात पुरस्कार।
16.
वर्ष 2003-04 के लिए संसाधित खनिज समूह से केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल(केपेक्सिल) का विशेष निर्यात पुरस्कार।
17.
वर्ष 2004-05 के लिए संसाधित खनिज समूह से केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल(केपेक्सिल) का विशेष निर्यात पुरस्कार।
18.
वर्ष 2005-06 के लिए संसाधित खनिज समूह से केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल(केपेक्सिल) का विशेष निर्यात पुरस्कार।
19.
वर्ष 2006-07 के लिए संसाधित खनिज समूह से केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल(केपेक्सिल) का गुणता प्रमाणपत्र।
संरक्षा एवार्ड :
1. एमके यूनिट द्वारा सर्वाधिक लंबी दुर्घटना मुक्त अवधि के लिए राष्ट्रीय संरक्षा एवार्ड (माइन्स) जीता - वर्ष 1999 (उपविजेता) एवं वर्ष 2001(विजेता)
2. एमके यूनिट द्वारा वर्ष 2000 के लिए न्यूनतम चोट आवृत्ति दर के लिए राष्ट्रीय संरक्षा एवार्ड (माइन्स) जीता गया।
3. वर्ष 1998, 1999, 2000, 2002 एवं 2004 के लिए एमके यूनिट द्वारा एईआरबी संरक्षा एवार्ड जीता गया।
4. वर्ष 2003 के लिए चवरा यूनिट द्वारा एईआरबी संरक्षा एवार्ड जीता गया।
5. वर्ष 2002-03 फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्री(एफआईएमआई) से एमके यूनिट द्वारा शुभकरण सरावगी पर्यावरण एवार्ड जीता गया।
6. वर्ष 2002-03 के लिए एमके यूनिट द्वारा ग्रीनटेक संरक्षा गोल्ड एवार्ड जीता गया।
7. वर्ष 2003 के लिए चवरा यूनिट द्वारा ग्रीनटेक संरक्षा एवार्ड जीता गया।
8. वर्ष 1994, 1995, 1997, 1998, 1999, 2000, 2001, 2002, 2004 एवं 2005 के लिए ऑसकॉम यूनिट द्वारा एईआरबी ग्रीन साइट एवार्ड जीता गया।
9. वर्ष 2002 के लिए राष्ट्रीय संरक्षा परिषद्, मंुबई से एमके यूनिट द्वारा योग्यता प्रमाण पत्र एवार्ड जीता गया।
10. वर्ष्ं 2003 के लिए राष्ट्रीय संरक्षा परषिद्, केरल चैप्टर से चवरा यूनिट संरक्षा एवार्ड का उपविजेता बना।
11. वर्ष 2003 के लिए चवरा यूनिट न्यूनतम चोट आवृत्ति दर के लिए राष्ट्रीय संरक्षा एवार्ड (माइन्स) का विजेता बना।
12. वर्ष 2005 के लिए ऑसकॉम यूनिट द्वारा एईआरबी औद्योगिक संरक्षा एवार्ड जीता गया।
13. वर्ष 2005 के लिए एमके यूनिट राष्ट्रीय संरक्षा एवार्ड का उपविजेता बना।
14. वर्ष 2005 के लिए एमके यूनिट द्वारा यूनिट राष्ट्रीय संरक्षा परिषद्, तमिलनाडु चैप्टर से सेफ्टी स्टार एवार्ड जीता गया।
15. वर्ष 2007 के लिए एमके यूनिट एईआरबी ग्रीन साइट एवार्ड का विजेता बना।
16. वर्ष 2007 के लिए चवरा यूनिट राष्ट्रीय संरक्षा एवार्ड का विजेता बना।
उपर्युक्त राष्ट्रीय स्तर के संरक्षा एवार्डों के अलावा कंपनी के खनिज पृथक्करण प्लांटों चवरा, एमके एवं ऑसकॉम ने कई राज्य स्तरीय एवार्ड भी जीते हैं।
अन्य एवार्ड :
1. वर्ष 1999-2000 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र प्रबंधन में उत्कृष्ट एवं अद्वितीय योगदान-विशेष टर्नएराउंड वर्ग के लिए स्कोप एवार्ड की चांदी की ट्रॉफी।(स्कोप - स्टैन्डिन्ग कान्फ्रेन्स ऑफ पब्लिक इन्टरप्राइजेज)
2. वर्ष 1999-2000 के लिए भारतीय औद्योगिक अभियांंत्रिकी संस्थान से इंटरप्राइज एक्सलेंस एवार्ड।
3. वर्ष 2000-2001 के लिए भारतीय औद्योगिक अभियांंत्रिकी संस्थान से इंटरप्राइज एक्सलेंस एवार्ड।
4. वर्ष 2001-2002 के लिए भारतीय औद्योगिक अभियांंत्रिकी संस्थान से इंटरप्राइज एक्सलेंस एवार्ड।
5. वर्ष 2007-2008 के लिए भारतीय औद्योगिक अभियांंत्रिकी संस्थान से इंटरप्राइज एक्सलेंस एवार्ड।
6. वर्ष 2000-01, 2003-04, 2006-07 एवं 2008-09 के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सर्वोत्कृष्ट कार्यनिष्पादन हेतु हिन्दी राजभाषा शील्ड।